साल 2024 में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान बनाया था। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले का भारी विरोध हुआ था। टीम भी दो वर्गों में बंटी नजर आई और उस सीजन प्रदर्शन बेहद खराब रहा। माना जा रहा था कि रोहित आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस से अलग हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आईपीएल 2025 से पहले रोहित को लेकर मुंबई इंडियंस की तरफ से बड़ा बयान दिया गया है।
रोहित शर्मा के बेहद करीबी अभिषेक नायर को केकेआर ने आईपीएल 2026 के लिए अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। नायर के केकेआर का हेड कोच बनने की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। चर्चा यह भी चल रही थी कि नायर के हेड कोच बनने के बाद रोहित शर्मा भी मुंबई की जगह केकेआर टीम से जुड़ सकते हैं। रोहित को 2024 में एक वायरल वीडियो में नायर से यह कहते सुना गया था कि मुंबई के साथ उनका आखिरी सीजन है। रोहित का यह बयान भी मुंबई से उनके अलग होने की वजह माना जा रहा था। एमआई ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए रोहित के टीम से अलग होने की चर्चा पर विराम लगा दिया है।