आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 7 विकेट से हराया। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी को मिली हार से फैंस नाखुश नजर आए। फैंस ने कहा कि टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
प्रतापगढ़ से लखनऊ सुपर जायंट्स को सपोर्ट करने पहुंचे गौरव पांडे ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए बताया कि एलएसजी टीम का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा जैसा वह उम्मीद लगाकर आए थे। उन्होंने कहा कि टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। गौरव ने बताया कि एलएसजी के बल्लेबाजों ने स्कोरबोर्ड रन कम लगाए, जो टीम को भारी पड़ गया। उन्होंने कहा कि अगर टीम 180 से 200 के बीच रन बनाती, तो मैच में कांटे की टक्कर हो सकती थी।