Royal Challengers Bangalore: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो गई है। आइए, आपको उन खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो सर्वाधिक मैच खेलने के बावजूद आईपीएल की ट्रॉफी को एक बार भी नहीं जीत सके।
एबी डिविलियर्स: आईपीएल के इतिहास में एबी डिविलियर्स के नाम यूं तो कई बड़े रिकॉर्ड्स हैं। हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग में 184 मुकाबले खेलने के बावजूद डिविलियर्स कभी भी किसी चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं बन सके। डिविलियर्स दिल्ली और आरसीबी टीम का हिस्सा रहे, लेकिन एक बार भी फाइनल मैच नहीं जीत सके।
संजू सैमसन: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने जा रहे संजू सैमसन भी उन अनलकी खिलाड़ियों में से एक हैं, जो इस लीग में एक बार भी फाइनल मुकाबला नहीं जीत सके हैं। संजू ने आईपीएल में 178 मैच खेले हैं, लेकिन वह खिताबी मुकाबला नहीं जीत सके हैं।