Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है। इस सीजन के पहले ही मैच में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) लगातार दूसरे सीजन खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। आइए, उन टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान आरसीबी की ओर से सर्वाधिक मैच खेले।
विराट कोहली: इस खिलाड़ी ने अपने करियर में अब तक सिर्फ आरसीबी की ओर से ही आईपीएल खेला है। हालांकि, उन्हें साल 2011 में इस टीम की कमान सौंपी गई। कोहली ने साल 2023 तक आरसीबी की कप्तानी की, जिसमें उन्होंने कुल 143 मैच खेले। इस दौरान कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने 66 मैच जीते, जबकि 70 गंवाए। 3 मैच टाई रहे और 4 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।
फाफ डु प्लेसिस: साल 2022 से 2024 के बीच साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर ने 42 मुकाबलों में आरसीबी की कमान संभाली, जिसमें 21 जीते और इतने ही मैच गंवाए। बतौर खिलाड़ी डु प्लेसिस ने आरसीबी की ओर से तीन साल (2022-2024) आईपीएल खेला।