इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बल्लेबाजों ने बाउंड्री की बरसात के साथ कई अनूठे रिकॉर्ड्स बनाए हैं। आइए, उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम पर आईपीएल पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
क्रिस गेल (17 छक्के): वेस्टइंडीज के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 23 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में 17 छक्कों और 13 चौकों के साथ नाबाद 175 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर आरसीबी ने मैच 130 रन से अपने नाम किया था।
ब्रैंडन मैक्कुलम (13 छक्के): 18 अप्रैल 2008 को जब आईपीएल इतिहास का सबसे पहला मैच खेला गया, तो मैक्कुलम की तूफानी पारी ने इसे यादगार बना दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से खेलते हुए मैक्कुलम ने 73 गेंदों में नाबाद 158 रन बनाए। उनकी इस पारी में 13 छक्के और 10 चौके शामिल थे। मैक्कुलम की तूफानी पारी के दम पर केकेआर ने 3 विकेट खोकर 222 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी सिर्फ 82 रन पर सिमट गई। केकेआर ने मैच 140 रन से अपने नाम किया था।