16 सितंबर को जन्मे खेल जगत के दो सितारे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छोड़ी छाप (Image Source: IANS)
भारतीय खेल जगत के लिए '16 सितंबर' का दिन बेहद खास है। इसी दिन दो ऐसी शख्सियत का जन्म हुआ, जिन्होंने खेल जगत में भारत का नाम रोशन किया। इनमें एक महिला वेटलिफ्टर हैं, तो दूसरे क्रिकेट अंपायर। आइए, इनके बारे में जानते हैं।
गीता रानी : 16 सितंबर 1981 को संगरूर में जन्मीं गीता रानी भारत की मशहूर वेटलिफ्टर हैं, जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। उन्होंने भारतीय वेटलिफ्टिंग को एक नई पहचान दिलाई है।
जब गीता रानी महज 13 साल की थीं, तो उन्होंने सुरिंदर सिंह से कोचिंग लेनी शुरू की।