Premier League: महिला प्रीमियर लीग 2026 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में मैच खेला जाना है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं।
हरमनप्रीत कौर सीजन में शानदार फॉर्म में दिखी हैं। गुजरात के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मुकाबले में अगर वह 55 रन बनाने में कामयाब रहती हैं, तो महिला प्रीमियर लीग में उनके 1,000 रन पूरे हो जाएंगे। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन सकती हैं।
2023 से अब तक खेले 29 मैचों की 28 पारियों में हरमन ने 42.95 की औसत और 144.93 की स्ट्राइक रेट से 945 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक निकले हैं। नाबाद 95 उनका सर्वाधिक स्कोर है। महिला प्रीमियर लीग की सफलतम बल्लेबाजों की सूची में हरमनप्रीत कौर चौथे स्थान पर हैं।