महिला वर्ल्ड कप 2025 : जानिए वनडे फॉर्मेट में भारत-श्रीलंका के बीच कैसा है रिकॉर्ड? (Image Source: IANS)
वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत मंगलवार को भारत-श्रीलंका के बीच मुकाबले के साथ होगी। इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा श्रीलंका पर भारी रहा है। आइए, इसे विस्तार से जानते हैं।
भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच साल 2000 से अब तक कुल 35 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 31 मैच अपने नाम किए। श्रीलंका अब तक सिर्फ 3 ही मुकाबले जीत सका है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा।
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2000 से 2004 तक 6 वनडे मैच खेले। इन सभी मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। इसके बाद मार्च 2005 में खेला गया मुकाबला बेनतीजा रहा। दिसंबर 2005 से मार्च 2009 तक भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 10 मैच जीते।