Gandhinagar: Suryakumar Yadav poses with ICC Men’s T20 World Cup trophy (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने देश भर के फैंस का शुक्रिया अदा किया है। भारतीय कप्तान ने खिताब उन फैंस को डेडिकेट किया जो पूरे टूर्नामेंट में टीम के साथ खड़े रहे।
सूर्यकुमार यादव ने एक भावनात्मक संदेश में कहा, फैंस का अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। टीम की सफलता उनकी प्रार्थनाओं और हौसला बढ़ाने के बिना मुमकिन नहीं होती।
बीसीसीआई द्वारा शुक्रवार को जारी एक वीडियो में सूर्यकुमार ने कहा, "प्रिय टीम इंडिया फैंस, सबसे पहले, दिल से शुक्रिया। हम आपके सपोर्ट और आशीर्वाद की वजह से हैं। यह वर्ल्ड कप ट्रॉफी पूरे भारत की है।"