Gujarat Titans: तिलक वर्मा के धमाकेदार शतक की वजह से मुंबई इंडियंस (एमआई) ने सोमवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस पर 99 रन से जीत हासिल की। एमआई की आईपीएल 2026 में लगातार 4 मैचों में मिली हार के बाद पहली जीत थी।
मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान जब तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हार्दिक ने तिलक को ऊंची आवाज में बेहतर बल्लेबाजी के लिए प्रेरित किया था। मैच के बाद तिलक ने बताया कि आखिर कप्तान हार्दिक ने उनसे क्या कहा था।
जियोहॉटस्टार के 'गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव' पर तिलक ने कहा, "सब जानते हैं कि हार्दिक भाई बहुत एनर्जेटिक हैं। वह मेरा आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तुम कर सकते हो, तुम करोगे। मैंने उनसे बस शांत रहने के लिए कहा क्योंकि मुझे ध्यान केंद्रीत करने की जरूरत थी। मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि मैं बाकी सब संभाल लूंगा।"