Suryakumar Yadav Record: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बीते सोमवार, 26 मई को आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 39 बॉल पर 57 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और इसी के साथ श्रीलंकाई महान बल्लेबाज़ सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) का एक 17 साल पुराना आईपीएल महारिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, PBKS के सामने 57 रनों की इनिंग खेलते हुए सूर्यकुमार यादव ने 2 छक्के जड़े जिसके साथ ही अब वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि IPL 2025 में सूर्यकुमार यादव MI के लिए अब तक 14 मैचों में 32 छक्के जड़ चुके हैं। इस लिस्ट में उन्होंने सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा जिन्होंने साल 2008 के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 31 छक्के ठोके थे।
Most Sixes Mumbai Indians in an IPL season
— All Cricket Records (@Cric_records45) May 26, 2025
32* - Suryakumar Yadav, 2025
31 - Sanath Jayasuriya, 2008
30 - Ishan Kishan, 2020
29 - Kieron Pollard, 2013
29 - Hardik Pandya, 2019 pic.twitter.com/6vFKVXdQWe
ये भी जान लीजिए कि आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव ही मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और ऐसा करते हुए उन्होंने 14 मैचों में 5 अर्धशतक ठोकते हुए 71.11 की औसत और 167.97 की स्ट्राइक रेट से 640 रन बनाए हैं।