WATCH: T Natarajan ने उल्टा भागते हुए पकड़ा गजब कैच, ऐसे खुद को बाउंड्री पार जाने से बचाया (Image Source: X.Com (Twitter))
DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स को सोमवार (27 अप्रैल) को अपने होम ग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के खाते में एकमात्र विकेट आया जैकेब बेथेल (Jacob Bethell) का,जो टी नटराजन (T Natarajan) की बेहतरीन कैच के चलते आउट हुए।
पारी का तीसरा ओवर डालने आए काइल जैमीसन और पांचवीं गेंद पर बेथेल ने स्टेप आउट करते हुए ऑफ स्टंप के बाहर फुलर गेंद को बड़े शॉट के लिए हवा में खेला। बैट के निचले हिस्से से लगकर गेंद सीधे हवा में खड़ी हो गई। नटराजन मिड-ऑन से पीछे की ओर दौड़ते हुए दोनों हाथों से बेहतरीन कैच पकड़ी।
उनकी गति उन्हें बाउंड्री कुशन के करीब ले जा रही है। लेकिन बड़ी ही कुशलता से उन्होंने खुद को कुशन से टकराने से बचाया।