भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और उनकी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा आज यानि शनिवार, 14 मार्च को मसूरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की रस्में पहले ही शुरू हो चुकी हैं और उनके हल्दी और संगीत समारोह की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। इसी बीच एक वायरल वीडियो में, टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप मेला लूटते हुए नजर आ रहे हैं।
टी दिलीप का ये रूप आज से पहले शायद ही आपने कभी देखा होगा। वायरल वीडियो में वो संगीत सेरेमनी में खूब मस्ती में खुलकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके स्टेज तोड़ डांस को देखकर फैंस भी हैरान हैं और वो सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन्स दे रहे हैं। कुछ फैंस कह रहे हैं कि दिलीप सर का ये रूप तो आज से पहले कभी नहीं देखा था जबकि कुछ फैंस ने कहा कि वो तो छुपा रुस्तम हैं। उनका ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
T Dilip was dancing in full flow at Kuldeep Yadav’s sangeet ceremony. I’ve never seen T Dilip like this before. pic.twitter.com/8uhrj7iTcn
— (@rushiii_12) March 14, 2026
इसी बीच कुलदीप की संगीत सेरेमनी से एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें देखा जा सकता है कि ये जोड़ा हल्दी की रस्म के दौरान अपने दोस्तों के साथ, मशहूर डांस नंबर 'चुम्मा-चुम्मा' पर दिल खोलकर नाचते हुए नज़र आ रहा है। ये पल तब देखने को मिला जब कार्यक्रम के होस्ट ने मेहमानों को दो टीमों में बांट दिया। एक टीम कुलदीप की और दूसरी वंशिका की। होस्ट ने एक म्यूज़िक गेम खेला, जिसमें गाने का सिर्फ़ शुरुआती संगीत बजाया गया और टीमों को गाना पहचानना था।