भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने यहां पर जाकर मनाया खेल दिवस Images (twitter)
मुंबई, 29 अगस्त | भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर यहां बांद्रा स्थित सेंट एंथोनी वृद्धाश्रम में पहुंचे। ट्विटर पर शेयर किए गए 45 सेकेंड के वीडियो में तेंदुलकर को वृद्ध महिलाओं के साथ कैरम खेलते और हंसी-मजाक करते हुए देखा जा सकता है।
तेंदुलकर ने ट्वीट किया, "सेंट एंथोनी वृद्धाश्रम में इन बेहतरीन महिलाओं के साथ समय बिताया। उनका प्यार पाकर धन्य महसूस किया। कैरम के लिए वे सभी बहुत उत्सहित थी।"
उन्होंने लिखा, "माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है, खेल और फिटनेस हर किसी के लिए है।"