भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को फैंस कितना प्यार करते हैं, इसका उदाहरण हमें हर आईपीएल सीजन में देखने को मिलता है। आईपीएल 2024 में भी उनसे मिलने के लिए एक फैन ने सिक्योरिटी को गच्चा देते हुए मैदान में एंट्री मार ली थी और उनके पैर छूकर अपने दिल की मुराद पूरी की थी।
हालांकि, अब इसी फैन से जुड़ी एक बुरी खबर सामनने आई है। धोनी के इस फैन का नाम जय जानी था और अब खबर आई है कि जानी का ट्रैक्टर दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। 2024 के आईपीएल सीज़न के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा भंग करके धोनी के पैर छूने के बाद जानी चर्चा में आया था। जानी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी अपना दुख प्रकट कर रहे हैं।
जानी जब ट्रैक्टर से अपने खेत जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। गुजरात के भावनगर के रबारिका गांव के रहने वाले जानी को धोनी के कई समर्थक समान रूप से जानते थे। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 18,000 फ़ॉलोअर्स थे और उनका एक यूट्यूब चैनल, धोनी आशिक ऑफिशियल, था जिसके 13,000 से ज़्यादा सब्सक्राइबर थे।
Sad news: A fan who breached security to meet MS Dhoni in 2024 passed away last night. May his soul rest in peace.
— ` (@WorshipDhoni) August 13, 2025
Om Shanti pic.twitter.com/8dqJGqRWZF