Tilak Varma Equals Sanath Jayasuriya Record: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में भारतीय स्टार युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 224.44 के स्ट्राइक रेट से तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 101 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी के साथ ही तिलक ने सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास भी रच दिया।
आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला सोमवार (20 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में तिलक ने 45 गेंदों में अपना पहला आईपीएल शतक ठोककर इतिहास रच दिया।
तिलक वर्मा का ये शतक कई मायनों में खास रहा। उन्होंने 224.44 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले 2008 में सनथ जयसूर्या ने भी 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 45 गेंदों में शतक 45 गेंदों में शतक जड़ा था, और अब तिलक ने उसी रिकॉर्ड को मैच कर दिया। तिलक की इस पारी में क्लास और पावर दोनों देखने को मिला। उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़ते हुए नाबाद 101 रन की पारी खेली और गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।