सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए आईपीएल मैच के दौरान ट्रैविस हेड और विराट कोहली के बीच काफी गहमागहमी देखने को मिली। ये तनातनी इतनी बढ़ गई थी कि विराट कोहली ने हेड के साथ हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया था। अब इस घटनाक्रम के बाद हेड की पत्नी जेसिका ने ये खुलासा किया है कि सोशल मीडिया पर विराट कोहली के फ़ैंस उन्हें और उनके परिवार को गालियां दे रहे हैं।
जेसिका ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट 'द एडवरटाइज़र' को बताया, "जब मैं सोकर उठी, तो देखा कि मेरे सोशल मीडिया पर गालियों की बाढ़ आई हुई है। हम तो ठीक हैं, लेकिन वो मेरे दोस्तों और परिवार पर हमला कर रहे हैं। मुझे लगता है कि इस समय सभी खेलों में मानसिक स्वास्थ्य, नज़रिए और हम एक-दूसरे से कैसे बात करते हैं, इस पर एक ज़रूरी चर्चा चल रही है। खेल में जोश हमेशा रहेगा, लेकिन ये याद रखना भी उतना ही ज़रूरी है कि खेल के पीछे असली लोग और परिवार होते हैं।"
बता दें कि जब विराट बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तब हेड और विराट के बीच ज़ुबानी जंग छिड़ गई। कोहली ने काफ़ी जोश के साथ प्रतिक्रिया दी और आउट होने से पहले उन्हें कुछ बोलते हुए भी देखा गया। SRH ने मैच जीत लिया और हेड ने RCB के इस अनुभवी खिलाड़ी से हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन कोहली ने उन्हें पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर दिया।
Travis Head's wife exposed Virat Kohli fans:
— Indian Cricket Ministry (@ICM_News45) May 25, 2026
It feels like a repeat of the abuse that happened after the World Cup. I woke up to my social media blowing up. We are fine, but people are attacking my friends and family.
I think that, across all sports at the moment, there’s an… pic.twitter.com/zMXVoV8hsb