Advertisement
Advertisement
Advertisement

'जो खाना वो खाओ, बस एक सेंचुरी लगा दो', विराट के जवाब के बाद बन रहे हैं मज़ेदार मीम्स

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने एक बयान को लेकर ट्विटर पर ट्रोल किए जा रहे हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान कहा था कि वो अंडे खाते हैं। ऐसे में फैंस ये सवाल

Shubham Yadav
By Shubham Yadav June 01, 2021 • 17:56 PM
Cricket Image for 'जो खाना वो खाओ, बस एक सेंचुरी लगा दो', विराट के जवाब के बाद बन रहे हैं मज़ेदार मी
Cricket Image for 'जो खाना वो खाओ, बस एक सेंचुरी लगा दो', विराट के जवाब के बाद बन रहे हैं मज़ेदार मी (Image Source: Google)
Advertisement

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने एक बयान को लेकर ट्विटर पर ट्रोल किए जा रहे हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान कहा था कि वो अंडे खाते हैं। ऐसे में फैंस ये सवाल उठा रहे थे कि अगर विराट अंडा खाते हैं, तो वो Vegan कहां से हुए।

इसके बाद विराट ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को स्पष्ट भी किया कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि वो विगन हैं। विराट के ट्रोलर्स के खिलाफ करारे जवाब के बाद भी वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं फैंस इसके बाद कई सारे मज़ेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं।

Trending


एक फैन ने विराट के लिए लिखा कि, आपने जो खाना है वो खाइए लेकिन अब एक सेंचुरी लगा दो क्योंकि बहुत टाइम हो गया है। वहीं, एक और फैन ने विराट के समर्थन में कहा कि सर आप कुछ भी खाओ लेकिन इस साल आरसीबी को कप दिला दो, बस।

आइए देखते हैं कि फैंस विराट के लिए किस तरह के मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement