Advertisement
Advertisement
Advertisement

विजय हजारे ट्रॉफी : जयंत, सुमित के अर्धशतकों दम पर जीता हरियाणा, ओडिशा हारा

वडोदरा, 4 अक्टूबर | जयंत यादव के 67 और सुमित कुमार के नाबाद 64 रनों के दम पर हरियाणा ने शुक्रवार को यहां संग्राम सिंह गायकवाड़ स्पोटर्स अकादमी में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में ओडिशा को

Advertisement
विजय हजारे ट्रॉफी : जयंत, सुमित के अर्धशतकों दम पर जीता हरियाणा, ओडिशा  हारा Images
विजय हजारे ट्रॉफी : जयंत, सुमित के अर्धशतकों दम पर जीता हरियाणा, ओडिशा हारा Images (Twitter)
Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat
Oct 04, 2019 • 06:13 PM

वडोदरा, 4 अक्टूबर | जयंत यादव के 67 और सुमित कुमार के नाबाद 64 रनों के दम पर हरियाणा ने शुक्रवार को यहां संग्राम सिंह गायकवाड़ स्पोटर्स अकादमी में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में ओडिशा को चार विकेट से हरा दिया। ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश के कारण 46 ओवर प्रति पारी किए गए मैच में नौ विकेट खोकर 207 रन बनाए थे। हरियाणा ने 43.5 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat
October 04, 2019 • 06:13 PM

हरियाणा ने 78 रनों पर ही अपने पांच विकेट खो दिए थे। उसकी जीत मुश्किल लग रही थी लेकिन जंयत और सुमित ने 128 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। जयंत ने अपनी पारी में 86 गेंदों का सामना किया और छह चौके मारे। सुमित ने 72 गेंदों की पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए।

Trending

पहले बल्लेबाजी करने वाली ओडिशा के लिए गोविंड पोडार ने 95 गेंदों पर 64 रनों का योगदान दिया। संदीप पटनायक ने 44 और सुजीत लेंका ने नाबाद 34 रन बनाए। हरियाणा के लिए हर्षल पटेल और सुमित ने तीन-तीन विकेट लिए।

Advertisement

Advertisement