Advertisement
Advertisement
Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में कोहली बन सकते हैं विराट कप्तान, धोनी का रिकॉर्ड निशाने पर !

नई दिल्ली, 20 अगस्त | विराट कोहली अगर एक और टेस्ट जीत हासिल कर लेते हैं तो वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के महेंद्र सिंह धोनी के रिकार्ड की बराबरी

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat August 20, 2019 • 19:41 PM
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में कोहली बन सकते हैं विराट कप्तान, धोनी का रिकॉर्ड निशाने पर ! Images
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में कोहली बन सकते हैं विराट कप्तान, धोनी का रिकॉर्ड निशाने पर ! Images (twitter)
Advertisement

नई दिल्ली, 20 अगस्त | विराट कोहली अगर एक और टेस्ट जीत हासिल कर लेते हैं तो वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के महेंद्र सिंह धोनी के रिकार्ड की बराबरी कर लेंगे। कोहली गुरुवार से विंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। 

कोहली के नाम भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर 46 मैचों में 26 जीत दर्ज हैं जबकि धोनी के नाम 60 मैचों में 27 जीत। 

Trending


कोहली सबसे पहले टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान बने थे। 2014 में आस्ट्रेलिया दौरे पर धोनी के संन्यास के बाद कोहली को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी। 

अपनी कप्तानी में कोहली ने भारत को आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में जीत दिलाई है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हालांकि उन्हें हार मिली थी। 

कोहली ने बीते साल ही भारत को आस्ट्रेलिया में टेस्ट में 3-1 से ऐतिहासिक जीत दिला 71 साल के सूखे को खत्म किया था। 


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement