Virat Kohli John Cena का You Cant See Me इशारा करते हुए ग्लेन फिलिप्स के सामने (विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ग्लेन फिलिप्स के सामने जॉन सीना का मशहूर ‘You Can’t See Me’ इशारा किया)
IND vs NZ 1st ODI: भारतीय क्रिकेट के स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ मजेदार अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में एक बार फिर उनका ऐसा ही अंदाज देखने को मिला।
बुधवार (4 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए इस मैच में कोहली ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के सामने WWE के मशहूर रेसलर जॉन सीना का आइकॉनिक 'You Can't See Me' इशारा किया। कोहली की इस हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
यह पूरा वाकया न्यूजीलैंड की पारी के 22वें ओवर के दौरान हुआ। इससे कुछ देर पहले ही मेजबान टीम ने टॉम लैथम का विकेट गंवाया था और ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर पहुंचे थे। इसी दौरान स्टेडियम में जॉन सीना की मशहूर WWE एंट्री थीम बजने लगी।