Advertisement

क्या विराट कोहली फिर से बन गए मांसाहारी ? ये है चिकन टिक्का पोस्ट का सच

विराट कोहली ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो मॉक चिकन टिक्का खाते दिख रहे हैं। विराट की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसे देखकर फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav December 13, 2023 • 14:21 PM
क्या विराट कोहली फिर से बन गए मांसाहारी ? ये है चिकन टिक्का पोस्ट का सच
क्या विराट कोहली फिर से बन गए मांसाहारी ? ये है चिकन टिक्का पोस्ट का सच (Image Source: Google)
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं और उनके सुर्खियों में आने की वजह काफी दिलचस्प है। दरअसल, कुछ साल पहले ही विराट मांसाहारी से शाकाहारी बन गए थे। विराट को एक समय बटर चिकन बहुत पसंद था लेकिन उन्होंने अपनी प्रोटीन की ज़रूरत को पूरा करने के लिए मांसाहारी खाना छोड़कर शाकाहारी भोजन की ओर रुख किया और विराट के इस कदम से फैंस काफी हैरान थे।

हालांकि, विराट की एक नई पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है और कुछ लोगों ने उनकी पोस्ट देखकर ये तक कह दिया है कि विराट एक बार फिर से मांसाहारी बन गए हैं। विराट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने मॉक चिकन टिक्का खाते हुए अपनी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि ये मॉक चिकन टिक्का वाकई शानदार है।

Trending


विराट का ये पोस्ट देखकर कई प्रशंसक अपना सिर खुजलाने पर मजबूर हो गए क्योंकि ज्यादातर यूजर्स को यही लगा कि विराट दोबारा से मांसाहारी बन गए हैं और वो चिकन टिक्का ही खा रहे हैं लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट ने जो इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, उसमें वो 'मॉक चिकन टिक्का' खा रहे हैं, जो पशु-आधारित नहीं, बल्कि प्लांट-आधारित है। इसलिए, ये एक शाकाहारी व्यंजन है।

Also Read: Live Score

सामान्य 'चिकन टिक्का' के विपरीत, ये मॉक चिकन टिक्का चिकन से नहीं बनाया जाता है। इसके स्थान पर सोया का उपयोग किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में, चिकन और मांस की वस्तुओं के कई शाकाहारी संस्करण आ गए हैं, जो ज्यादातर सोया से बने होते हैं। कुछ साल पहले, विराट ने खुलासा किया था कि सर्वाइकल स्पाइन की समस्या के कारण उन्होंने मांसाहार छोड़ दिया था और उसके बाद से विराट शाकाहारी खाना ही खा रहे हैं। ऐसे में जो लोग विराट पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें अपने ज्ञान में वृद्धि करने की आवश्यकता है।


Cricket Scorecard

Advertisement