भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं, जानिए ! Images (Twitter)
13 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया।
यह 2013 से लेकर अब तक भारत की घर में लगातार 11वीं सीरीज जीत है। इसी के साथ भारत ने नया विश्व रिकार्ड कायम कर लिया है। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिया है।
# कोहली ने 11 शतक अलग - अलग भारतीय मैदानों पर जमाने का कमाल करने में सफल रहे हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन के नाम था। सचिन ने 10 शतक भारत में खेलते हुए अलग - अलग मैदानों पर जमाए थे।