5 नवंबर, 2022 के दिन विराट कोहली अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच से पहले विराट कोहली मेलबर्न में प्रैक्टिस कर रहे थे और उनके प्रैक्टिस सेशन के बाद उन्हें एक ऐसा बर्थडे सरप्राइज़ मिला जिसने उनके होश उड़ा दिए। विराट को उनके इस खास दिन पर किसी और ने नहीं बल्कि भारतीय खेल पत्रकारों ने सरप्राइज दिया।
विराट को जब ये सरप्राइज़ मिला तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि भारतीय पत्रकारों ने उनके लिए ये इंतज़ाम किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली स्टैंड्स में से आ रहे हैं और खेल पत्रकारों के पास आकर उन्हें इस सरप्राइज़ के बारे में पता चलता है तो वो कहते हैं, 'आप लोगों ने तो कभी केक नहीं भेजा मुझे।'
इसके बाद जब खेल पत्रकारों के कहने पर वो टेबल पर रखे हुए केक को काटते हैं तो उनके चेहरे पर मुस्कान साफ देखी जा सकती थी। इस दौरान विराट को एक ग्रीटिंग कार्ड भी दिया गया जिसको देखकर वो बोल उठे, "ये क्या है?
Virat Kohli: Aap logon ne to kabhi cake nahi bheja mujhe #HappyBirthdayViratKohli pic.twitter.com/SHMvta2mIl
— Sushant Mehta (@SushantNMehta) November 5, 2022