बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए हैं। स्टंप्स तक श्रेयस अय्यर 82 और रविचंद्रन अश्विन का आना बाकी है। ऐसे में जब दूसरे दिन ये दोनों बल्लेबाज़ी के लिए मैदान में उतरेंगे तो टीम इंडिया की निगाहें किसी तरह 400 के आंकड़े तक पहुंचने की होंगी। वहीं, पहले दिन अगर किसी खिलाड़ी ने फैंस को सबसे ज्यादा निराश किया तो वो थे विराट कोहली।
विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने। फैंस को विराट के आउट होने से ज्यादा इस बात का दुख था कि वो जाते-जाते डीआरएस भी बर्बाद कर गए। ये घटना 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर घटित हुई। तईजुल इस्लाम की गेंद पर विराट कोहली पूरी तरह से गच्चा खा गए और वो अंपायर द्वारा एलबीडब्ल्यू दे दिए गए।
विराट कोहली और दूसरे छोर पर खड़े चेतेश्वर पुजारा को भी पता था कि विराट स्टंप्स के सामने पाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद विराट कोहली ने रिव्यू लेने का फैसला किया। इस रिव्यू का भी कोई फायदा नहीं हुआ और विराट को पवेलियन जाना पड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया पर विराट के स्वार्थीपन को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया।
Everything is temporary but Virat Kohli getting OUT & giving epic reaction is Permanent.#ViratKohli #INDvsBANpic.twitter.com/AELtajjuCz
— Aryan (@IIaryanII) December 14, 2022