मुंबई के रणजी ट्रॉफी विजेता कप्तान अमोल मजूमदार (Amol Muzumdar) को सीजन 2021-2022 के लिए मुंबई सीनियर पुरुष टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। मज़ूमदार ने मुंबई के ही अपने साथी वसीम जाफर को रेस में पीछे छोड़ते हुए कोच का पद हासिल किया है।
हालांकि, मज़ूमदार के कोच बनने के बाद जाफर ने उन्हें अपने ही स्टाइल में बधाई भी दी पर जिस तरह से उन्होंने मीम शेयर किया उससे उन्होने अमोल को ट्रोल करने की भी कोशिश की। सबसे पहले जाफर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे अच्छे दोस्त अमोल मज़ूमदार को मुंबई के मुख्य कोच बनने के लिए बहुत-बहुत बधाई। मुझे यकीन है कि आपके मार्गदर्शन से मुंबई क्रिकेट नई ऊंचाइयों को छुएगा।'
Many congratulations to my good friend @amolmuzumdar11 for becoming Mumbai head coach. I'm sure Mumbai cricket will reach greater heights with your guidance pic.twitter.com/rjUU1PDqHI
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) June 1, 2021
जाफर के इस ट्वीट के बाद अमोल ने भी मज़ेदार रिप्लाई दिया। मज़ूमदार ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, धन्यवाद, वसीम जाफर, तुम्हें सब पता है, पर मैं तुमसे एक मीम की उम्मीद कर रहा था।'