Ajinkya Rahane Unlucky Run Out Video: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) बीते शुक्रवार, 08 मई को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ महज़ 9 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 13 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि अंजिक्य रहाणे को अनलकी तरीके से रन आउट होकर अपना विकेट खोना पड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना KKR की इनिंग के तीसरे ओवर में घटी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क करने आए थे जिनकी आखिरी गेंद पर फिन एलन ने एक बेहद ही तेज सीधा शॉट खेला। यहां मिचेल स्टार्क गेंद को अपने दाएं हाथ से पकड़कर फिन एलन की पारी समाप्त करना चाहते थे, लेकिन वो अपनी इस कोशिश में सफल नहीं हुए।
इसी बीच मिचेल स्टार्क का हाथ गेंद पर लगा और फिर वो सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड की स्टंप्स से टकराई। जब ये घटना घटी तब अजिंक्य रहाणे क्रीज से बाहर थे और ऐसे दुर्भाग्य से वो रन आउट हुए। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।