Advertisement
Advertisement
Advertisement

ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, धर्मशाला स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई फैन ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे; देखें VIDEO

धर्मशाला के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है जहां फैंस भी काफी जोश में नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें फैंस भारत माता की जय के नारे लगा

Nishant Rawat
By Nishant Rawat October 28, 2023 • 16:37 PM
ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, धर्मशाला स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई फैन ने लगाए 'भारत माता की जय' के न
ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, धर्मशाला स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई फैन ने लगाए 'भारत माता की जय' के न (AUS vs NZ)
Advertisement

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार (28 अक्टूबर) को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 27वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में फैंस को खूब चौके-छक्के देखने को मिले और इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा।

दरअसल, यह 30 सेंकेड का वायरल वीडियो धर्मशाला में आए फैंस का है, जिसमें कई सारे दर्शक मिलकर भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक ऑस्ट्रेलियाई फैन भी भीड़ के बीच खड़ा होकर भारत माता की जय के नारे लगा रहा है। यही वजह है सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Trending


आपको बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब विश्व कप के दौरान फैंस एकजुट होकर  भारत माता की जय या वंदे मातरम और जय श्री राम के नामे के नारे लगाते दिखे। इससे पहले भी यह कई बार देखने को मिला है। खास बात यह है कि विदेशी फैन भी बढ़चढ़ कर यह नारे लगा रहे हैं। बात करें अगर मुकाबले की तो ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के सामने 50 ओवर में 389 रन बनाने का लक्ष्य रखा है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम खबर लिखे जाने तक 3 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना चुकी है। यहां से कीवी टीम को जीत हासिल करने के लिए 25.3 ओवर में 220 रन और बनाने होंगे।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर,ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेज़लवुड।


Cricket Scorecard

Advertisement