Litton Das Eagle Catch Video: बांग्लादेश के 31 साल के अनुभवी खिलाड़ी लिटन दास (Litton Das) एक बेहद ही काबिल फील्डर हैं और उन्होंने एक बार फिर ये साबित किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर लिटन दास का एक नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी बाज़ की तरह उड़ान भरकर बेहद ही बवाल कैच पकड़ते कैमरे में कैद हुए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, लिटन दास का ये कैच बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान देखने को मिला। यहां बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज़ नाहिद राणा गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने न्यूजीलैंड की इनिंग के 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक शॉर्ट बॉल डालकर मुहम्मद अब्बास को फंसाया।
यहां कीवी बैटर ने गलती की और पुल शॉट खेलते हुए अपने बैट का टॉप ऐज बॉल पर लगा दिया। इसके बाद होना क्या था, वो बॉल हवा में उठ गई जिसके बाद लिटन दास ने तेजी से दौड़कर डाइव करके गेंद को लपका। खास बात ये है कि जब उन्होंने बॉल को कैच किया तब वो पूरी तरह हवा में थे। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।