इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार (12 मई) को वानखेड़े के मैदान मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने है। यहां गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए पावरप्ले में अच्छी शुरुआत करके 61 रनों की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद करामाती खान यानी राशिद खान ने अपनी फिरकी का जादू बिखेरा और रोहित-ईशान दोनों को ही अपने एक ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। राशिद ने पावरप्ले के बाद मुंबई इंडियंस की दुनिया हिलाकर रख दी। मुंबई इंडियंस की इनिंग के 7वें और अपने कोटे के दूसरे ओवर में राशिद ने पहले रोहित को ऑफ स्टंप के बाहर लेग स्पिन गेंद डिलीवर करके स्लिप पर कैच आउट करवाया और फिर इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने ईशान किशन का भी शिकार किया।
इस अफगानी गेंदबाज़ ने ईशान किशन को विकेट के सामने फंसाकर एलबीडब्ल्यू आउट किया था। बता दें कि गुजरात टाइटंस के लिए यह दोनों ही काफी बड़े विकेट थे, क्योंकि मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी मैदान पर तबाही मचा रही थी। रोहित शर्मा ने 18 गेंदों पर 29 रन ठोके थे, वहीं ईशान किशन ने 20 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली थी।
Rohit Sharma
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2023
Ishan Kishan @rashidkhan_19 dismissed both #MI openers in the same over
Follow the Match: https://t.co/o61rmJWtC5#TATAIPL | #MIvGT | @gujarat_titans pic.twitter.com/iW2PX7Q9fA