Rohit Sharma Angry On Umpire Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 20वां मुकाबला बीते रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 18 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब MI के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने लाइव मैच में अंपायर की ही क्लास लगा दी।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना मुंबई इंडियंस की इनिंग शुरू होने से पहले देखने को मिली। यहां रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की जोड़ी बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतरने ही वाली थी कि चौथे अंपायर ने उन्हें उनका बैट चेक करने के लिए रोक लिया।
यहां अंपायर ने पहले रोहित का बैट चेक किया जो कि बैट गेज से निकल ही नहीं रहा था। ये देखकर रोहित काफी फ्रेस्टेड हो गए। इसके बाद उन्होंने रयान रिकेल्टन का बैट चेक किया जो कि बेहद ही आसानी से गेज से पास हो गया। इसी बीच रोहित को परेशान देखकर वहां उनके साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा आए जिन्होंने अंपायर की मदद कि और गेज से रोहित के बैट को निकाल दिया।