Shamar Joseph Bowled Salman Agha Video: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (WI vs PAK 1st Test) त्रिनिदाद और टोबैगो के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बीते सोमवार, 27 जुलाई को मुकाबले के तीसरे दिन शमर जोसेफ (Shamar Joseph) ने अपनी आग उगलती गेंद से सलमान आगा (Salman Agha) के होश उड़ाए और उन्हें क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना वेस्टइंडीज की पारी के 63वें ओवर में घटी। यहां शमर जोसेफ खेल के तीसरे दिन अपना चौथा ओवर डालने आए थे जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने 139.1 Kph की रफ्तार से गेंद डिलीवर करके सलमान आगा को फंसाया।
शमर ने ये बॉल ऑफ स्टंप को टारगेट करते हुए डिलीवर किया था जिसे सलमान अपने बैट से रोकने में नाकाम रहे और चकमा खाकर बोल्ड हो गए। इसके बाद नज़ारा देखने लायक था, जैसे ही बॉल स्टंप से टकराया, वो जमीन से उखड़ गया और हवा में गुलाटी मारकर नीचे गिरा। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।