पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) का 11वां मुकाबला बीते शुक्रवार, 03 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था जहां मुल्तान सुल्तान्स (Multan Sultans) के अनुभवी बल्लेबाज़ शान मसूद (Shan Masood) ने लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) के खिलाफ महज़ 18 गेदों पर 7 चौके और 1 छक्का ठोककर 44 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उनके एक बेहद ही ताकतवर शॉट से अंपायर क्रिस गैफनी (Chris Gaffaney) बुरी तरह चोटिल होने से बाल-बाल बचे।
दरअसल, ये पूरी घटना मुल्तान सुल्तान्स की इनिंग के 7वें ओवर में घटी। लाहौर कलंदर्स के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ सिकंदर रज़ा करने आए थे जिसकी दूसरी गेंद पर शान मसूद ने एक तीर जैसा सीधा शॉट मारा। यहां शान ने अपने शॉट में भरपूर ताकत लगाई थी जिस वज़ह से वो बॉल उनके बैट से टकराने के बाद किसी गोली की रफ्तार से बाउंड्री की तरफ गई।
इसी बीच नॉन स्ट्राइकरएंड पर खड़े अंपायर क्रिस गैफनी की तो एक पल के लिए सांसे ही रुक गई क्योंकि वो बॉल उनके सिर के बेहद ही पास से गुजरी थी। बता दें कि अंपायर क्रिस गैफनी ने शान के शॉट को देखकर तुरंत ही रिएक्ट किया था और वो अपनी हाएं और झुककर जमीन पर गिर गए। यही वज़ह है वो एक बेहद ही भयंकर चोट से बाल-बाल बच गए। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।