Virat Kohli And Rohit Sharma Fun Video: विराट कोहली और रोहित शर्मा बेहद ही करीबी दोस्त हैं और मैदान पर एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करती हैं। बीते रविवार, 12 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 20वें मुकाबले में भी ऐसा ही देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इन दोनों ही दिग्गजों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक दूसरे को छेड़ते नजर आए हैं।
दरअसल, ये घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इनिंग के 10वें ओवर के दौरान घटी। मुंबई इंडियंस के लिए ये ओवर हार्दिक पांड्या डालने आए थे जिनकी आखिरी गेंद पर फिल साल्ट ने कवर की तरफ शॉट मारा। MI के लिए यहां रोहित शर्मा तैनात थे जिन्होंने कोई भी गलती नहीं की और गेंद को पकड़ लिया।
गौर करें कि इस बीच विराट कोहली जो कि नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद थे, वो एक रन चुराने के लिए क्रीज से बाहर निकल गए। विराट को ऐसा करता देख रोहित चौकन्ने हो गए और उन्होंने स्टंप्स की तरफ थ्रो करने का नाटक किया। ऐसे में विराट तुरंत ही अपनी क्रीज में लौट आए।