WI-W vs AU-W 2nd T20: वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया? यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्री (WI-W vs AU-W 2nd T20 Match Prediction)
West Indies Women vs Australia Women 2nd T20 Match Prediction: वेस्टइंडीज महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 22 मार्च को किंग्सटाउन के अर्नोस वेल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 04:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला भी किंग्सटाउन के अर्नोस वेल स्टेडियम में ही खेला गया था जहां मेजबान टीम वेस्टइंडीज 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 121 रन ही बना सकी और ऐसे ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 43 रनों से जीता। इसी के साथ उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
WI-W vs AU-W 2nd T20: मैच से जुड़ी जानकारी