MI Probable Playing XI Vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच बुधवार, 29 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस: MI फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या रोहित शर्मा वानखेड़े के मैदान पर SRH के सामने खेलेंगे या नहीं? अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं तो बता दें कि हिटमैन के खेलने पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार MI से जुड़े एक सूत्र ने रोहित के खेलने पर अपडेट दी है।
उन्होंने कहा, "रोहित ने लगातार सुधार (हैमस्ट्रिंग इंजरी) किया है, लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ मैच में उनके शामिल होने पर कोई भी फैसला टॉस के समय लिया जाएगा।" बता दें कि रोहित को RCB के खिलाफ बैटिंग करते हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी जिसके कारण वो अब तक सीजन के तीन मुकाबले मिस कर चुके हैं।