Womens Asia Cup 2026: अट्टापट्टू-चेतना का दमदार प्रदर्शन, यूएई को 9 विकेट से रौंदकर श्रीलंका का शानदार आगाज (Womens Asia Cup 2026: अट्टापट्टू-चेतना का दमदार प्रदर्शन, यूएई को 9 विकेट से रौंदकर श्रीलंका का शानदार आगाज)
श्रीलंका ने विमेंस एशिया कप 2026 के अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। इस टीम ने शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 'ग्रुप-बी' के मुकाबले में यूएई को 9 रन से धूल चटाई। 3 विकेट हासिल करने वालीं श्रीलंकाई खिलाड़ी चेतना 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुनी गईं, जबकि कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने 9 बाउंड्री के साथ नाबाद 48 रन बनाए।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूएई की टीम 19.5 ओवरों में सिर्फ 79 रन पर सिमट गई। इस टीम को चौथी गेंद पर ही तीर्था सतीश (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद 9 रन तक टीम ने लावण्या केनी (3) का विकेट भी खो दिया।
यहां से कप्तान ईशा ओझा ने हीना होचचंदानी (10) के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 19 रन की साझेदारी की। ईशा 24 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुईं, उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे।