वूमेन्स एशिया कप टी20, 2024 ( Womens Asia Cup T20, 2024) में इंडिया की शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने नेपाल के खिलाफ अर्धशतक जड़ते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने WT20 एशिया कप में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। शेफाली के अर्धशतक के दम पर ही इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 178 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।
शेफाली ने 48 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 81 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये टी20 इंटरनेशनल में शेफाली का हाईस्कोर है। उन्होंने पहले विकेट के लिए दयालन हेमलता (42 गेंद में 47) के साथ पहले विकेट के लिए 122(84) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। उनके इसी अर्धशतक की मदद से इंडिया WT20 एशिया कप में संयुक्त चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाने में कामयाब रहा।
Shafali Verma scored the joint 3rd highest score in WT20 Asia Cup
— Cricket.com (@weRcricket) July 23, 2024
119* - Chamari Athapaththu vs MALW, Dambulla, 2024
97* - Mithali Raj vs MALW, Kuala Lumpur, 2018
81 - Shafali Verma vs NEPW, Dambulla, 2024
81 - Harshitha Samarawickrama vs TAIW, Sylhet, 2022#INDWvsNEPW
WT20 एशिया कप में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बनी शेफाली