आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Womens T20 World Cup 2024) के सातवें मैच में इंडिया ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। ये टूर्नामेंट में इंडिया की पहली जीत है। टूर्नामेंट के पहले मैच में उन्हें न्यूज़ीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 105 रन का स्कोर बनाया। निदा डार ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 34 गेंद में एक चौके की मदद से 28 रन का योगदान दिया। मुनीबा अली ने 26 गेंद में 2 चौको की मदद से 17 रन बनाये। सैयदा अरूब शाह 17 गेंद में एक चौके की मदद से 14 रन और कप्तान फातिमा सना ने 8 गेंद में 2 चौको की मदद से 13 रन बनाये। निदा और सैयदा ने आठवें विकेट के लिए 28(29) रन जोड़े। इंडिया की तरफ से अरुंधति रेड्डी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। श्रेयंका पाटिल 2 विकेट लेने में सफल रही। एक-एक विकेट आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह और दीप्ति शर्मा को मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ने मैच को 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर और 108 रन बनाकर जीत गयी। शेफाली वर्मा ने 35 गेंद में 3 चौको की मदद से 32 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 गेंद में एक चौके की मदद से 29 रन बनाकर चोटिल हो गयी और रिटायर्ड हर्ट हो गयी। वो जब रिटायर्ड हर्ट हुई तब इंडिया को 8 गेंद में जीतने के लिए 2 रन बनाने थे। जेमिमा रोड्रिग्स ने 28 गेंद में 23 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट कप्तान फातिमा ने झटके। एक-एक विकेट सादिया इकबाल और ओमैमा सोहेल ने अपने नाम किया।