एशिया कप जीतने और ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में धूल चटाने के बाद अब भारतीय टीम वर्ल्ड कप में धमाल मचाने के लिए तैयार है। वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस उत्साहित हैं और खासकर टीम इंडिया को दुनियाभर से जमकर समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में भारतीय टीम को एक और बड़ा समर्थक मिला और वो कोई और नहीं बल्कि WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर हैं।
मैकइंटायर को पहले भी भारतीय टीम और भारतीय खिलाड़ियों को लेकर बोलते हुए देखा गया है लेकिन इस बार मैकइंटायर ने भारतीय टीम की जर्सी पहनकर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी रिएक्शन्स दे रहे हैं। मैकइंटायर की इस तस्वीर को खुद WWE इंडिया ने ट्वीट किया है।
इस महीने की शुरुआत में, भारत में डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरशो सुपरस्टार स्पेक्टेकल के दौरान, ड्रू मैकइंटायर का जोरदार स्वागत किया गया था, उनकी एंट्री के दौरान फैंस ने जोरदार तालियां बजाई जिससे पता चलता है कि उनके चाहने वाले विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी मौजूद हैं। मैकइंटायर का भारत प्रेम किसी से भी छिपा नहीं है, कुछ हफ्ते पहले मैकइंटायर ने RRR के गाने "नाटू नाटू" पर भी डांस किया था। हालांकि, इस बार उन्होंने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में चीयर करते हुए भारतीय टीम की जर्सी पहनकर तस्वीर शेयर की है। जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
WWE Superstar Drew McIntyre is Cheering for India This World Cup! #INDvAUS #India #CWC #WorldCup #Cricket pic.twitter.com/5UArs2zRwN
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) September 28, 2023