Drew Mcintyre Reaction on Rishabh Pant Car Accident: ऋषभ पंत के भयावह एक्सिडेंट ने ना सिर्फ क्रिकेट जगत को बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को हिलाकर रख दिया है। दुनियाभर में मौजूद फैंस इस समय ऋषभ के जल्दी से ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं, डब्ल्यू डब्ल्यू स्टार Drew Mcintyre ने भी पंत के साथ हुई इस दुर्घटना पर रिएक्ट किया है।
क्रिकेट के शौकीन Drew Mcintyre ने ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए Drew Mcintyre ने लिखा, "सुबह जागते ही ऋषभ पंत के बारे में ये भयानक खबर पता चली। एक सफल और शीघ्र स्वस्थ होने की आशा।"
ऋषभ पंत उत्तराखंड से दिल्ली जा रहे थे, तभी रुड़की के पास उनकी मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकरा गई। सौभाग्य से पंत विंडस्क्रीन तोड़कर गाड़ी से भाग निकले। कार में अंततः आग लगी और दुर्घटना के बाद पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पुलिस के एक बयान से पता चला है कि दुर्घटना के समय पंत अकेले थे और शायद उनकी आंख लग गई थी, जिससे ये भीषण दुर्घटना हुई।
Horrible news to wake up to regarding Rishabh Pant. Hoping for a successful and quick recovery! pic.twitter.com/yqEDBlOJZL
— Drew McIntyre (@DMcIntyreWWE) December 30, 2022