भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद रोहित ने ये भी साफ कर दिया कि वो वनडे फॉर्मैट से संन्यास नहीं लेंगे जो संकेत देता है कि रोहित की निगाहें 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रोहित 2027 का वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे क्योंकि तब उनकी उम्र 40 साल हो जाएगी और तब तक उनकी फिटनेस उनका साथ दे ऐसा मुश्किल लगता है।
हालांकि, इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का मानना है कि 37 वर्षीय रोहित 45 साल की उम्र तक खेल सकते हैं। योगराज सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो ये कह रहे हैं कि अगर रोहित अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उम्र के बारे में कोई बात नहीं होनी चाहिए।
योगराज वीडियो में कहते हैं, "उम्र के बारे में ये बात, कि कोई इतने साल का है। मुझे ये कभी समझ में नहीं आया। अगर आप 40, 42 या 45 की उम्र में भी फिट हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो इसमें क्या गलत है? हमारे देश में लोग मानते हैं कि 40 की उम्र के बाद आप बूढ़े हो जाते हैं, बच्चे पैदा करने का समय आ गया है, आपका काम खत्म हो गया है। सच्चाई ये है कि आपका काम खत्म नहीं हुआ है।"
Rohit can play till 45yrs of age Yograj Singh pic.twitter.com/I97cgCDNlv
— Imsajal45 (@Sajalsinha0264) March 14, 2025