Yuvraj Singh: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) की महानता किसी से छिपी नहीं है। धोनी भारत के क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2103 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। धोनी के बारे में उनके साथी खिलाड़ी क्या सोचते हैं इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
टीम इंडिया के 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद का ये वीडियो सम्मान समारोह का है जहां धोनी के सामने ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों से धोनी के बारे में 1 शब्द बोलने के लिए कहा जाता है। इस दौरान माइक गौतम गंभीर के पास भी जाता है। गौतम गंभीर जवाब में कहते हैं, 'वो काफी रिलेक्स्ड हैं।'
वहीं जब माइक युवराज सिंह के पास जाता है तो वो मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, 'मुझे नीचे बैटिंग करने के लिए ढकेला।' युवराज सिंह की बात सुनकर वहां पर मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं। दरअसल, वनडे वर्ल्ड कप 2011 के दौरान युवराज सिंह को ज्यादातर मौकों पर लोवर ऑर्डर में बैटिंग करते हुए देखा गया था।
2011 players about their captain MS Dhoni!! pic.twitter.com/HZfC99unkS
— Aswathy(@Dhonifan183) December 11, 2022