Zimbabwe vs Bangladesh, One-off Test: जिम्बाब्वे ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मे खेले गए एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 85 रनों से हरा दिया। यह टेस्ट इतिहास में जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 2025 में जिम्बाब्वे ने एक पारी और 73 रन से जीत हासिल की थी। 2001 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब जिम्बाब्वे ने लगातार दो टेस्ट मैच जीते हैं।
पहली पारी में विशाल अंतर से पिछड़ने के बाद बांग्लादेश की टीम तीसरे दिन के खेल के दौरान दूसरी पारी में 185 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें मुशफिकुर रहीम ने 34 रन और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 30 रन की पारी खेली। कोई भी खिलाड़ी शुरूआत के बाद अपनी पारी को बड़ा बनाने में नाकाम रहे।
जिम्बाब्वे के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट लिए। वहीं कप्तान रिचर्ड नगारवा ने 3 विकेट, न्यूमैन न्यामुरी ने 2 विकेट और ब्रैड इवांस ने 1 विकेट लिया।