2nd Test: पहले दिन टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 111/4, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ली 56 रन की लीड
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टी ब्रेक तक 24 ओवर में 4 विकेट खोकर 111 रन बना लिए है और 55 रन की बढ़त ले ली है। टी ब्रेक के समय विराट कोहली 20(27) और केएल…
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टी ब्रेक तक 24 ओवर में 4 विकेट खोकर 111 रन बना लिए है और 55 रन की बढ़त ले ली है। टी ब्रेक के समय विराट कोहली 20(27) और केएल राहुल 0(7) रन बनाकर खेल रहे थे।
रोहित शर्मा 50 गेंद में 7 चौको की मदद से 39 रन बनाये। शुभमन गिल 55 गेंद में 5 चौको की मदद से 36 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट नांद्रे बर्गर को मिले। एक विकेट कागिसो रबाडा के खाते में गया।
साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 23.2 ओवर में 55 के स्कोर पर ढेर हो गयी। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन काइल वेरिन ने बनाये। उन्होंने 30 गेंद में एक चौके की मदद से 15 रन बनाये। उनके अलावा डेविड बेडिंघम ने 17 गेंद में 2 चौको की मदद से 12 रन बनाये। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट मोहम्मद सिराज ने चटकाए। 2-2 विकेट जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को मिले।