Asia Cup 2023: रोहित और कोहली ने वनडे में हासिल किया ये बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर 1
एशिया कप 2023 में सुपर 4 के चौथे मैच में श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 5000 वनडे साझेदारी रन बनाने वाले बल्लेबाजों की आठवीं जोड़ी बन गए। कोहली-रोहित से पहले भारतीय जोड़ियों में सचिन तेंदुलकर- सौरव गांगुली और रोहित- शिखर धवन ने 5000…
एशिया कप 2023 में सुपर 4 के चौथे मैच में श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 5000 वनडे साझेदारी रन बनाने वाले बल्लेबाजों की आठवीं जोड़ी बन गए। कोहली-रोहित से पहले भारतीय जोड़ियों में सचिन तेंदुलकर- सौरव गांगुली और रोहित- शिखर धवन ने 5000 रनों की वनडे साझेदारी की है। इसके अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा ने वनडे इतिहास में जोड़ी के रूप में सबसे तेज 86 पारियों में 5,000 रन पूरे किए है। इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स की जोड़ी के नाम था जिन्होंने 97 पारियों में यह कारनामा करके दिखया था।
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने सबसे बड़ी साझेदारी 2018 में गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी। इस मैच में इन दोनों बल्लेबाजों ने 246 रनों की साझेदारी निभाई। इस मैच में इन दोनों ने 246 रनों की साझेदारी की। हालांकि आज श्रीलंका के खिलाफ ये दोनों मात्र 10 (16) रन की साझेदारी कर पाए। श्रीलंका के खिलाफ रोहित 48 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं कोहली 3(12) रन बनाकर आउट हो गए।
Rohit Sharma and Virat Kohli become the FASTEST ever pair to 5000 ODI partnership runs - in 86 innings.
— Kausthub Gudipati (@kaustats) September 12, 2023
Previous fastest was Gordon Greenidge and Desmond Haynes in 97 innings.#INDvSL #AsiaCup pic.twitter.com/dwgQ7Bx0x6