Asia Cup 2023: श्रीलंका की जीत में चमके समरविक्रमा और कप्तान शनाका, बांग्लादेश सुपर 4 में 21 रन से हारा
एशिया कप 2023 में सुपर 4 के दूसरे मैच में श्रीलंका ने सदीरा समरविक्रमा और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बांग्लादेश को 21 रन से हरा दिया। इसी के साथ बांग्लादेश की फाइनल में पहुंचने की राह बहुत मुश्किल हो गयी। ये वनडे श्रीलंका की लगातार 12वीं जीत है।
श्रीलंका…

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 257 रन का स्कोर बनाया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 93(71) रन सदीरा समरविक्रमा ने बनाये। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने 50(73) रन की पारी खेली बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट हसन महमूद और तस्कीन अहमद ने हासिल किये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 48.1 ओवरों में 236 के स्कोर पर सिमट गयी। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 82(97) रन तौहीद हृदोय ने बनाये। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट कप्तान दासुन शनाका, मथीशा पथिराना और महीश तीक्ष्णा ने लिए।
BAN की प्लेइंग XI: मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, नसुम अहमद।
SL की प्लेइंग XI: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लागे, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।