
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 293 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ नाबाद पेवलियन लौटे। देखें पूरा स्कोरकार्ड
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को 9 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद ख्वाजा ने मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी की। पहले दिन लाबुशेन ने स्टीव स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए भी 142 रन जोड़ लिए हैं।
लाबुशेन 270 गेंदों में 16 चौकों और 1 छक्के की मदद से 154 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं स्मिथ ने 107 गेंदों में सात चौकों की मदद से नाबाद 59 बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा ने 149 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 65 रनों की पारी खेली।
वेस्टइंडीज के लिए जेडन सील्स और काइल मेयर्स ने एक-एक विकेट हासिल किया।
Australia On Top After The End Of Day 1!#AUSvWI #Australia pic.twitter.com/h7jvefUg4c
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) November 30, 2022