AU-W vs IN-W 1st T20: सोफी मोलिनेक्स की ऑस्ट्रेलियाई टीम 18 ओवर में हुई ऑल आउट, India को मिला 134 रनों का लक्ष्य
Australia Women vs India Women 1st T20: सोफी मोलिनेक्स की कैप्टेंसी वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार, 15 फरवरी को भारत के सामने पहले टी20 मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 134 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे 20…
Australia Women vs India Women 1st T20: सोफी मोलिनेक्स की कैप्टेंसी वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार, 15 फरवरी को भारत के सामने पहले टी20 मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 134 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे 20 ओवर भी मैदान पर नहीं टिक सकी और 18 ओवर में 133 रन बनाकर ऑल आउट हुई। उनके लिए जॉर्जिया वेयरहैम ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 19 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। उनके अलावा फीबी लिचफील्ड ने 19 गेंदों पर 26 रन, एलिस पेरी ने 11 गेंदों पर 20 रन और जॉर्जिया वोल ने 10 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेलकर योगदान किया।
जान लें कि सिडनी के मैदान पर भारतीय गेंदबाज़ों ने खूब धमाल मचाया। उनके लिए अरुंधति रेड्डी सबसे कामयाब गेंदबाज़ रहीं जिन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 4 विकेट निकाले। उनके अलावा श्री चरणी और रेणुका सिंह ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए, वहीं दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ ने 1-1 विकेट निकाला।
कुल मिलाकर यहां से अब हरमनप्रीत कौर की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम को जीत हासिल करने के लिए 134 रनों का टारगेट हासिल करना है।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी।
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एन्नाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, निकोला कैरी, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, डार्सी ब्राउन।