USA vs NAM: यूएसए ने नामीबिया को दिया 200 रनों का टारगेट, मोनांक पटेल और संजय कृष्णमुर्ति ने ठोका पचास
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 26वें मुकाबले में यूएसए ने नामीबिया के सामन जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य रखा है। चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पावरप्ले में…
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 26वें मुकाबले में यूएसए ने नामीबिया के सामन जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य रखा है। चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पावरप्ले में उन्होंने शयन जहांगीर के साथ मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई।
मोनांक और जहांगीर की जोड़ी सातवें ओवर में टूटी जब 68 के स्कोर पर टीम ने जहांगीर का विकेट गंवाया। जहांगीर ने आउट होने से पहले 18 गेंदों में 22 रन बनाए जबकि कप्तान मोनांक ने 30 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके बाद संजय कृष्णमुर्ति ने 33 गेंदों में 68 रनों की आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को 199 के स्कोर तक पहुंचा दिया। नामीबिया के लिए विलेम माइबर्घ और कप्तान गेरहार्ड इरस्मस ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए। अब करो या मरो के इस मैच में यूएसए के गेंदबाजों पर दारोमदार होगा कि वो नामीबिया को लक्ष्य से पहले रोकें।